Thursday, 30 April 2026

दिल का बारुद जो आग से मिल जायेगा 
धरती और  आसमान  भी  हिल जायेगा 
बलिदान  की कहानी जब लिखी जायेगी 
बंजर  ज़मीन पर  भी फूल खिल जायेगा

"जय कुमार "




Sunday, 15 February 2026

जिंदगी हसीन है तो क्या

जिंदगी हसीन है तो क्या ?
तेरी कुछ जमीन है तो क्या ?
मौत तो ढूंढ ही लेती है 
चाहे तू प्रवीण है तो क्या ?

"जय कुमार "

जिंदगी हसीन

जिंदगी हसीन ही सही 
तेरी कुछ जमीन ही सही 
मौत ढूंढ ही लेगी तुझको
चाहे तू प्रवीण ही सही 

"जय कुमार "

जबसे खुदा

जबसे खुदा  हुए 
सबसे  जुदा  हुए 
निकल गया वक्त 
अब बुदबुदा हुए 

"जय कुमार "

Thursday, 22 January 2026

हायकू

"हायकू"

हल ढूंढेंगे 
हर हाल में हम
जीवन भर

तर्क करेंगे 
उन मान्यता पर
चले जिसपे 

मुकरे नहीं 
जीवन पथ पर 
सत्य के साथ 

चलेंगे हम
साथ साथ मिलके 
अंतिम छोर 

आ जाना तुम 
लेके जाना हमसे 
अपनापन

श्वास की डोर
पकड़ कर चल
विश्वास एक

"जय कुमार "

Wednesday, 5 November 2025

सत्य अहिंसा  प्रेम  से,‌  जीत   लिया‌  संसार ।
सजल आंख की प्रीत ही, जीवन का आधार ।।

"जय कुमार "

Tuesday, 14 October 2025

ग़ज़ल

कमजोरियों  को   पार  करते  चले  गये 
हम  रास्ते  भर  विचार करते  चले  गये

जीतना भी मुश्किल हारना भी मुश्किल 
जीतकर  भी  हम  हार  करते  चले गये

एक अर्से  से   शिद्दत  से  पुकारते  रहे
हर  कोशिश  बेकार  करते   चले   गये 

हौंसला   अफजाई   होती   कहां   यहां 
काम  हौसलों के  पार  करते  चले  गये

माफ करते रहे हम गुस्ताखियां जिनकी
लगातार  वही   वार   करते   चले  गये 

बेहयाई   रुसवाइयों  का  आलम    रहा 
उससे   ही  जय  प्यार  करते  चले  गये 

"जय कुमार "