Thursday, 30 April 2026

दिल का बारुद जो आग से मिल जायेगा 
धरती और  आसमान  भी  हिल जायेगा 
बलिदान  की कहानी जब लिखी जायेगी 
बंजर  ज़मीन पर  भी फूल खिल जायेगा

"जय कुमार "




Sunday, 15 February 2026

जिंदगी हसीन है तो क्या

जिंदगी हसीन है तो क्या ?
तेरी कुछ जमीन है तो क्या ?
मौत तो ढूंढ ही लेती है 
चाहे तू प्रवीण है तो क्या ?

"जय कुमार "

जिंदगी हसीन

जिंदगी हसीन ही सही 
तेरी कुछ जमीन ही सही 
मौत ढूंढ ही लेगी तुझको
चाहे तू प्रवीण ही सही 

"जय कुमार "

जबसे खुदा

जबसे खुदा  हुए 
सबसे  जुदा  हुए 
निकल गया वक्त 
अब बुदबुदा हुए 

"जय कुमार "

Thursday, 22 January 2026

हायकू

"हायकू"

हल ढूंढेंगे 
हर हाल में हम
जीवन भर

तर्क करेंगे 
उन मान्यता पर
चले जिसपे 

मुकरे नहीं 
जीवन पथ पर 
सत्य के साथ 

चलेंगे हम
साथ साथ मिलके 
अंतिम छोर 

आ जाना तुम 
लेके जाना हमसे 
अपनापन

श्वास की डोर
पकड़ कर चल
विश्वास एक

"जय कुमार "