हम रास्ते भर विचार करते चले गये
जीतना भी मुश्किल हारना भी मुश्किल
जीतकर भी हम हार करते चले गये
एक अर्से से शिद्दत से पुकारते रहे
हर कोशिश बेकार करते चले गये
हौंसला अफजाई होती कहां यहां
काम हौसलों के पार करते चले गये
माफ करते रहे हम गुस्ताखियां जिनकी
लगातार वही वार करते चले गये
बेहयाई रुसवाइयों का आलम रहा
उससे ही जय प्यार करते चले गये
"जय कुमार "