Mere Bhav
Tuesday, 11 April 2023
चापलूसों को अच्छा माना जाता है
झूठों को ही सच्चा माना जाता है
अंधेर नगरी चौपट राजा हो तब
लुच्चों को भी चच्चा माना जाता है
"जय कुमार"
Monday, 10 April 2023
अधूरी ख्वाहिशें जिंदा रखती हैं
अधूरी ख्वाहिशें बस मुझे जिंदा रखती हैं
मंजिलों की तड़प का इक मजा ही अलग है
मौत ही तो मुकम्मल है आयेगी इक दिन
ना मुकम्मल हयात का मजा ही अलग है
"जय कुमार "
Sunday, 9 April 2023
मेरी आंख क्या लगी, रिश्ते औकात दिखाने लगे ।
कोई कफन, ताबूत, कोई लकड़ियां जुटाने लगे ।।
"जय कुमार"
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)