हिन्दु मुस्लिम राग चलाकर
दंगाई तुम बात चलाकर
उच्च पद की गरिमा भूले
प्रजातंत्र की महिमा भूले
वोट का सौदा करने चले
जात पात कि बात चलाकर
बडी कुसल शैली नेता जी
बड़ी सफल रैली नेता जी
जिंदा से वोट लिया आपने
मुर्दो की फिर बात चलाकर
गधा विचारा सकते में है
चुनाव के वो रस्ते में है
मोल हमारा कम हो गया
आस्तित्व की बात चलाकर
अयोध्या वासी है रखवारे
चुनाव के वक्त सबसे प्यारे
धार्मिक भावना से खेले हो
राम मंदिर कि बात चलाकर
क्या कुर्सी का मोल तुमारा
क्या वोटो का मोह तुमारा
वोट बटोरने निकले हो क्यों
जहरीला तुम बात चलाकर
"जय कुमार "२७/०२/२०१७
No comments:
Post a Comment