बात बनाकर ।
चाल चलाकर ।
चले गये तुम ,
नजर चुराकर ।।
ख्वाव दिखाकर ।
राज बताकर ।
भुला गये सब ?
हौँठ सिलाकर ।।
साथ मिलाकर ।
खुशी सजाकर ।
लूट लिया क्यों ?
प्यार दिखाकर ।।
नीर बहाकर ।
बीज उगाकर ।
काट दिया क्यों ?
फूल खिलाकर ।।
"जय कुमार"
No comments:
Post a Comment