Friday, 25 July 2014

भारत माता

भारत माता के चरणों में ,
तन था आजाद का ।
कण कण भारत भूमि का ,
मन था आजाद का ।
काल भी डर जाता
विकराल भी हिल जाता
महाकाल सा निडर ,
जीवन था आजाद का ।

माँ भारती समर्पित हर ,
पल था आजाद का ।
वीर महावीर सा ही ,
बल था आजाद का ।
कोई ना रोक पाया इन्हे
वक्त को पीछे कर ,
समय से आगे आज और ,
कल था आजाद का ।

महान क्राँतिकारी के चरणों में
शत शत नमन . . . .

"जय कुमार" 23/07/14

No comments:

Post a Comment