Thursday, 17 July 2014

कदमों की आहट

कदमों की आहट से जो
पहचान लिया करते थे
वो सामने आकर भी
अनजान बनते हैं
कभी साथ रहने के बहाने
ढूड़ा करते थे जो
वो साथ खड़े होकर भी
बेजान बनते हैं
पिछली रुत जो साथ
रहे मेरे हमदम बनके
पत्थर ही उनकी अब
एक पहचान बनते हैं
मंजर ना बदले कुदरत
एक सा सलीखा उसका
रंग तो बदलते जमाने में
जो इंसान बनते हैं

"जय कुमार"17/07/14

No comments:

Post a Comment