Friday, 7 March 2014

साथ जो तेरा होता

हम भी कर गुजरते खास , साथ जो तेरा होता ।
जिंदगी गुजरती सुकून से , हाथ जो तेरा होता ।।

जमीन पर तारे लाने की , हिम्मत रखते हम ,
कोई दीवाना , हमदर्द , अगर मेरा होता ।। 

मुकम्मल जहां अपना कर लेते हम भी शायद ,
निगाहो का करम , अगर हमपर तेरा होता ।।

"जय कुमार" 02/03/2014

No comments:

Post a Comment