किसी भूले को रास्ता दिखाया जाये ।
किसी अजनबी को अपना बनाया जाये ।
नफरतों की आग में जल चुके कई शहर ,
किसी भूखे को अब खाना खिलाया जाये ।
बहाते रहे हो दूध आस्थाओं के मंदिर में ,
किसी तड़पते बच्चे को पानी पिलाया जाये ।
सियासत के खेल में सिसकते रहे मासूम ,
दिलोँ में उनके अब अंगार जलाया जाये ।
मुहताज ना हो कोई मजलूम कहीं पर ,
अपने चमन को ऐसा महकाया जाये ।
दुनिया से दोस्ती दिल में हो बस प्यार ,
हर मदरसे में पाठ 'जय' पढ़ाया जाये ।
"जय कुमार"11/06/14
किसी अजनबी को अपना बनाया जाये ।
नफरतों की आग में जल चुके कई शहर ,
किसी भूखे को अब खाना खिलाया जाये ।
बहाते रहे हो दूध आस्थाओं के मंदिर में ,
किसी तड़पते बच्चे को पानी पिलाया जाये ।
सियासत के खेल में सिसकते रहे मासूम ,
दिलोँ में उनके अब अंगार जलाया जाये ।
मुहताज ना हो कोई मजलूम कहीं पर ,
अपने चमन को ऐसा महकाया जाये ।
दुनिया से दोस्ती दिल में हो बस प्यार ,
हर मदरसे में पाठ 'जय' पढ़ाया जाये ।
"जय कुमार"11/06/14
No comments:
Post a Comment