Friday, 25 April 2014

समय के साथ

समय के साथ बदलते रहिए ।
हर दिन पुष्प से खिलते रहिए ।
बदलाव ही जीवन का सत्य है ,
अपने आप ही बदलते रहिए ।

दिलोँ को सदा ही पढ़ते रहिए ।
कर्म सदा अपना करते रहिए ।
बिना चले मंजिल ना मिलती ,
कठोर राहो पर चलते रहिए ।

"जय कुमार" 25/04/14

No comments:

Post a Comment