Thursday, 24 April 2014

आयेगा खुशहाल जमाना

कल की बात जो मेरे साथ था ।
मेरे दर्दे गम का उसे अहसास था ।
सामने आकर भी अनजान बनता ।
एक दिन जो मेरा हमराज था ।

जय कुमार 23/04/14




आयेगा खुशहाल जमाना सुनता आया हूँ ।
आयेगा इंसान का जमाना सुनता आया हूँ ।
सदियों से बस सुना और सुनाया है हमने ,
टूटेंगें मजहबी मतभेद बस सुनता आया हूँ ।

जय कुमार 23/04/14


No comments:

Post a Comment